दिल्ली से बरेली आकर अस्पताल का संचालन करने वाली युवती से दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद अस्पताल भी हड़प लिया। विरोध करने पर उसके साझेदार पर जानलेवा हमला किया गया। एडीजी के आदेश पर इस मामले में आरोपी नदीम समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पूर्वी दिल्ली के मधु बिहार की रहने वाली युवती ने एडीजी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जुलाई 2022 वह अपने बिजनेस पार्टनर के साथ बरेली में अस्पताल खोलने के संबंध में आए थे। यहां अलीशेर खान से मुलाकात हुई। इसके बाद भवन किराये पर लिया। एग्रीमेंट होने के बाद युवती व उसके बिजनेस पार्टनर ने किराए के भवन में अस्पताल निर्माण में करीब 90 लाख रुपये खर्च कर दिए। इसके बाद 10 सितंबर 2022 को अस्पताल का संचालन शुरू हो गया।
Bareilly Election 2024 Result: शहर, कैंट और मीरगंज में खिला 'कमल', भोजीपुरा व नवाबगंज में दौड़ी 'साइकिल'
इसी दौरान अलीशेर खान का पुत्र नदीम युवती व उसके साझेदार को एक होटल में ले गया। खाना खिलाकर अस्पताल लाया। यहां बिजनेस पार्टनर को ऊपर एक केबिन में बैठाकर कुछ कागजात देखने को दिए। इसी दौरान नदीम युवती को अस्पताल का प्रथम तल दिखाने ऊपर ले गया।
यहां एक केबिन में ले जाकर युवती से कहा कि वह बिजनेस पार्टनर का साथ छोड़ दे। वह दोनों मिलकर अस्पताल हड़प लेते हैं। इतना सुनते ही युवती बिफर पड़ी। नदीम को खरी खोटी सुनाई। इस पर नदीम ने उसे बेड पर गिरा दिया व रुमाल उसके मुंह पर रखकर दबा दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद नदीम ने उससे दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो बना ली।