फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: जिसने खुद को बताया राजेश... वो निकला सोहिल खान, छात्रा ने बात करना बंद किया तो की ये करतूत

Sat, 18 May 2024 05:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर छात्रा से दोस्ती कर ली। उससे बात करने लगा। जब उसकी हकीकत सामने आई तो छात्रा ने बात करना बंद कर दिया। इस पर वह उसे परेशान करने लगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दूसरे समुदाय के एक युवक ने लाइब्रेरी में पढ़ाई के दौरान छात्रा से दोस्ती कर ली। उसने अपना नाम राजेश बताया, जबकि उसका असली नाम सोहिल है। छात्रा को हकीकत पता लगी तो उसने बात करना बंद कर दी। इस पर वह छात्रा को परेशान करने लगा। परेशान करने पर जब छात्रा के भाई और पिता ने विरोध किया तो युवक ने उनकी पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष की तरह से बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


शहर की एक पॉश कॉलोनी की निवासी छात्रा लाइब्रेरी में पढ़ने जाती है। वहीं पर एक युवक ने राजेश नाम बताकर छात्रा से परिचय कर लिया। छात्रा का मोबाइल नंबर मांगा। छात्रा ने नंबर देने से मना कर दिया तो युवक ने कहीं से उसका नंबर ले लिया और व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने लगा। व्हाट्सएप पर दोस्त की तरह बात होने लगी। कुछ दिनों बाद छात्रा को पता चला कि लड़के का नाम राजेश नहीं बल्कि सोहिल खान है। 

HSRP: गाड़ी पर इस तारीख तक नहीं लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तो लगेगा भारी जुर्माना; ऐसे करें आवेदन
विज्ञापन

 

विज्ञापन

हकीकत पता चलने पर छात्रा ने उससे बात करना बंद कर दिया लेकिन सोहिल बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने अपने परिजनों से शिकायत की तो पिता और भाई ने सोहिल के हरकतें करने से मना किया। इस पर सोहिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा के पिता और भाई के साथ पिटाई कर दी। आसपास के लोग आए तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें