फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती को जबरन ले गया दूसरे समुदाय का युवक, परिजनों का आरोप- पुलिस ने बदलवा दी तहरीर

Sun, 01 Sep 2024 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय का युवक एक युवती को जबरन अपने साथ ले गया। युवती के परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने जबरन तहरीर बदलवा दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दूसरे समुदाय का युवक युवती का अपहरण कर ले गया। आरोपी ने युवती से परिजनों पर आरोप लगवाते हुए एक वीडियो भी वायरल किया। परिजनों का आरोप है जब वह अपहरण की तहरीर लेकर किला थाने पर पहुंचे, तो पुलिस ने उनकी जबरन तहरीर बदलवा दी। अब एडीजी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


किला थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने बताया कि अरशद नाम का युवक अपने साथियों की मदद से उनकी पुत्री को 13 जुलाई को बहला-फुसलाकर ले गया था। उसने पुत्री को ब्लैकमेल कर फर्जी निकाहनामा तैयार करा लिया। हाईकोर्ट से प्रोटेक्शन पिटीशन डाल दी। पुलिस ने उनकी पुत्री को बरामद कर नारी निकेतन भेज दिया था। 

परिजनों के खिलाफ बनवाया वीडियो 
न्यायालय द्वारा प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर प्रोटेक्शन न देते हुए पुत्री को परिजनों के हवाले कर दिया। 17 अगस्त को उनकी पुत्री घर से बाहर निकली, तो अरशद, अब्दुल शहिद, अख्तर खां और जमशेद उनकी पुत्री का अपहरण कर ले गए। इसके बाद उसने पुत्री से परिजनों के खिलाफ एक वीडियो तैयार कर वायरल कर दिया। जिसमें पुत्री काफी डरी व सहमी दिख रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विवाहिता का भाई जब मामले में अपहरण की तहरीर लेकर किला थाने पर पहुंचा, तो पुलिस ने जबरन तहरीर बदलवा दी और गुमशुदगी की तहरीर लिखवा ली। पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत एडीजी जोन रमित शर्मा से की। एडीजी के आदेश पर किला पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें