लखीमपुर की धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव मूड़ी में रविवार शाम को शादी की तैयारियों के बीच युवक ने गांव के बाहर गन्ने के खेत के पास कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
युवक की 14 मई को शादी होने वाली थी, जिसकी घर में तैयारियां चल रही थी। युवक का रक्तरंजित शव पड़ा देखकर परिजन में कोहराम मच गया। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका ऐसा कहा जा रहा है कि युवक परिवार के दबाव में शादी कर रहा था।
गांव मूड़ी निवासी बिंद्रा प्रसाद गोड़िया के पुत्र 23 वर्षीय रामसेवक की शादी तिकुनियां क्षेत्र के गांव जसनगर से तय हुई थी। मृतक के बड़े भाई हरद्वारी ने बताया कि रामसेवक की शादी 14 मई को होनी थी, जिसकी तैयारी चल रही थी।
रविवार को वह कफारा मेले में कुछ सामान लेने गया था और भाई रामसेवक घर पर था। जब वह घर लौटा तो पिता बिंद्रा प्रसाद ने बताया कि रामसेवक बिना खाना खाए दोपहर से कहीं चला गया।