फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यरानी एक्सप्रेस का प्रेशर जाम, उपासना एक्सप्रेस की रफ्तार पर भी लगा ब्रेक

Sat, 11 May 2019 12:51 PM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर खड़ा टावर वैगन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे का ओवर हेड इलैक्ट्रिक (ओएचई) टावर वैगन फेल होने से अप लाइन पर डेढ़ घंटे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान उपासना एक्सप्रेस शाहजहांपुर, पुरबिया रोजा जंक्शन पर खड़ी रही। 
विज्ञापन


उपासना एक्सप्रेस का इंजन अलग करने के बाद इसे टावर वैगन लेने भेजा गया। इसके बाद लाइन क्लीयर हो सकी। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

रेलवे का ओएचई टावर वैगन शुक्रवार को शाहजहांपुर से बनथरा की ओर जा रहा था। रास्ते में अप लाइन पर किमी संख्या 1239/3 पर करीब 10:20 बजे इसकी पावर फेल हो गई। इससे अप लाइन ब्लॉक हो गई। 

लोको पायलट ने कंट्रोल और पावर केबिन को सूचना दी। इस दौरान शाहजहांपुर स्टेशन पर उपासना एक्सप्रेस पहुंच चुकी थी। इसे यहीं रोक दिया गया। कंट्रोल से सूचना मिलने के बाद एसएस मनोज कुमार ने उपासना एक्सप्रेस का इंजन अलग करवाने के बाद इसे टावर वैगन लेने के लिए करीब 11 बजे भेजा गया। 
विज्ञापन


11:50 बजे उपासना एक्सप्रेस का इंजन टावर वैगन को लेकर शाहजहांपुर पहुंचा। इसे लाइन नंबर पांच पर स्टॉपेज देकर इंजन को फिर से उपासना एक्सप्रेस में लगाकर करीब डेढ़ घंटे के बाद यहां से रवाना किया गया। इस दौरान पीछे से आ रही पुरबिया एक्सप्रेस को रोजा जंक्शन पर रोक दिया गया। अप लाइन डेढ़ घंटे ठप रहने से कुछ अन्य ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित रही। 
विज्ञापन

अप लाइन पर टावर वैगन की पावर फेल हो गई थी। उपासना एक्सप्रेस का इंजन भेजने के बाद टावर वैगन को इसमें जोड़कर शाहजहांपुर स्टेशन लाया गया। इसके बाद लाइन क्लीयर हो सकी। करीब डेढ़ घंटे तक उपासना शाहजहांपुर और पुरबिया एक्सप्रेस रोजा जंक्शन पर खड़ी रही।
- मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक

राज्यरानी एक्सप्रेस का प्रेशर जाम
डाउन राज्यरानी एक्सप्रेस का प्रेशर जाम होने से ट्रेन करीब 20 मिनट तक आईबीएस सिग्नल पर खड़ी रही। लोको पायलट और गार्ड ने खुद ही प्रेशर दुरुस्त कर लिया। इसके बाद ट्रेन यहां से आगे जा सकी।

राज्यरानी एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह करीब 10:17 बजे शाहजहांपुर से रोजा की ओर चली थी। रोजा पहुंचने से पहले ही आईबीएस पर ट्रेन का प्रेशर जाम हो गया। इसके बाद ट्रेन यहां से करीब 10:42 बजे आगे रवाना हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें