फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी की बेवफाई से टूटा ब्रजनंदन: नोट में लिखा- इसे तो पत्नी कहते घिन सी आने लगी है... इसलिए सुसाइड कर रहा हूं

Sun, 20 Aug 2023 05:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने पत्नी की बेवफाई से आहत होकर खुदकुशी कर ली। युवक ने फंदा लगाने से पहले सुसाइड नोट लिखा। सुसाइड नोट में लिखा है, ' मैं बृजनंदन आत्महत्या अपनी पत्नी की वजह से कर रहा हूं, क्योंकि ये किसी से बात करती है। मुझे धमकी देती है कि तुझे मरवा दूंगी। 
विज्ञापन
Suicide In Bareilly - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज कस्बा में बिजौरिया रोड पर गैस एजेंसी के सामने रहने वाले युवक ब्रजनंदन (24) ने फंदे से लटककर जान दे दी। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताया है। पत्नी के किसी दूसरे युवक से संबंध बताए हैं। मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मूल रूप से थाना हाफिजगंज के गांव अल्हैया के मजरा टांडा निवासी ब्रजनंदन ने पांच साल पहले आशा के साथ प्रेम विवाह किया था। आशा पहले से शादीशुदा थी। आशा का पहला पति ब्रजनंदन का चचेरा भाई था। ब्रजनंदन नवाबगंज कस्बे में एक टेंट की दुकान पर काम करता था। 

ये भी पढ़ें- किसान के बेटे पर आया किम का दिल: दक्षिण कोरिया से भारत आकर रचाई शादी, ऐसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी
विज्ञापन



पत्नी ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही है। बिजौरिया रोड पर गैस एजेंसी गोदाम के पास मकान बनवाकर दोनों रह रहे थे। बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद वह सो गया। पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी। सुबह जब वह जागी तो ब्रजनंदन का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला। 

इसमें ब्रजनंदन ने पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताया। उसने लिखा कि पत्नी किसी युवक से बात करती है। वह आए दिन हत्या करवाने की धमकी देती है। सुसाइड में पत्नी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाने के साथ व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम आईडी की जांच कराने को कहा गया है। शव मिलने की सूचना पर गांव से परिजन भी पहुंच गए।

सुसाइड नोट में लिखा है, ' मैं बृजनंदन आत्महत्या अपनी पत्नी की वजह से कर रहा हूं, क्योंकि ये किसी से बात करती है। मुझे धमकी देती है कि तुझे मरवा दूंगी। आशा का व्यवहार और आदत बहुत गलत है। इसे तो पत्नी कहते घिन सी आने लगी है। इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। 
 
विज्ञापन

पिता ने ब्रजनंदन की पत्नी आशा पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। जांच की जा रही है। - राजीव कुमार, कोतवाल नवाबगंज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें