बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का जश्न मनाने के लिए अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ का आगाज हो चुका है। अगर आपके दिल में भी देश प्रेम की भावना हिलोर मारती है तो इस आयोजन के जरिए आपके पास उसे व्यक्त करने का मौका है। आप आजादी के रंग में रंगे कवि सम्मेलन और ऑनलाइन राष्ट्रगान का हिस्सा बन सकते हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपना हुनर भी दिखा सकते हैं। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत उनका उत्साहवर्धन भी किया जाएगा।
प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, परिणाम 20 अगस्त को होंगे घोषित
अधिक जानकारी के संपर्क करें 7669479649
बनें इन प्रतियोगिताओं का हिस्सा
फैंसी ड्रेस: वीरों को नन्हे-मुन्नों का सलाम
यदि आपका बच्चा पांच साल तक की आयु का है तो उसे अपने पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह तैयार करें और उसकी तस्वीर नीचे दी गई वेबसाइट पर अपलोड करें। शीर्ष 10 बेहतरीन फोटोग्राफ्स पुरस्कृत किए जाएंगे।
ड्राइंग कॉम्पटीशन: मेरा सैनिक मेरा अभिमान
यह प्रतियोगिता कक्षा तीन से छह तक के बच्चों के लिए होगी। थीम के अनुरूप ड्राइंग बनाकर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, नंबर, क्लास और शहर साफ लिखा होना चाहिए। इसमें शीर्ष दस विजेता घोषित किए जाएंगे।
लेखन प्रतियोगिता: मेरा सैनिक मेरा अभिमान
कलम उठाइए और लिख भेजिए देश के वीरों के नाम अपना पैगाम। लेखन प्रतियोगिता के तहत निबंध और कविताएं मंगाई जा रही हैं। मां तुझे प्रणाम निबंध/कविता लेखन प्रतियोगिता में कक्षा सात से दस तक के बच्चे हिस्सा लेकर ‘मेरा सैनिक मेरा अभिमान’ विषय पर अपनी रचना अपलोड कर सकते है। निबंध 500 और कविता 100 शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए। शीर्ष 10 विजेता घोषित किए जाएंगे।
परिवार संग गाएं जन गण मन : 15 अगस्त को सुबह ठीक 10 बजे अपने परिवार के साथ गाएं राष्ट्रगान
राष्ट्रगान के बाद अपनी फोटो मोबाइल नंबर 7669479649 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। चुनिंदा फोटोग्राफ्स का प्रकाशन किया जाएगा। ध्यान रहे, राष्ट्रगान के दौरान सावधान मुद्रा में ही खड़े हों, उसके बाद ही फोटो क्लिक करें, केवल व्हाट्सएप पर भेजे फोटोग्राफ्स ही स्वीकार किए जाएंगे।
जानिए कहां और कब भेज सकते हैं प्रविष्टियां
प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन और अपनी प्रविष्टि auevents.in/mtp-ci पर अवश्य अपलोड करनी होंगी। विजेताओं के नाम 20 अगस्त को समाचार पत्र में घोषित किए जाएंगे।
काव्य कैफे में गूजेंगी देश प्रेम से भरी कविताएं
कवि सम्मलेन ‘जरा याद करो कुर्बानी’ का आयोजन 14 अगस्त की शाम सात बजे से होगा। इसमें देश के जाने माने कवियों के साथ चुनिंदा नए कवियों को मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।