पता लगा कि नवाबगंज निवासी अस्पताल कर्मचारी फैजान ने बच्चे को चुराकर नवाबगंज की ही नई बस्ती निवासी रिश्तेदार सबलू को 40 हजार रुपये में बेच दिया था। रात दस बजे पुलिस ने बच्चा तलाश कर सबलू और फैजान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अस्पताल संचालक आरिफ हुसैन ने बताया कि उन्हें फैजान की हरकत की जानकारी नहीं है। वह बेकसूर हैं।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बच्चे को अस्पताल का कर्मचारी फैजान ही चुरा ले गया था। उसने बच्चे को रिश्तेदार सबलू को बेचकर पांच हजार रुपये एडवांस ले लिए थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को तलाश लिया गया है।