फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवाबगंज में बंदरों के हमले से राइस मिल की छत से गिरा मजदूर, उपचार के दौरान मौत

Fri, 27 Jan 2023 12:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बिथरी चैनपुर के गांव बेनीपुर निवासी प्रदीप कुमार राइस मिल में काम करता था। गुरुवार को बंदरों के हमले से वह मिल की छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक प्रदीप कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज में बंदरों के उत्पात से एक मजदूर की जान चली गई। कस्बा स्थित एक राइस मिल में मजदूरी करने वाला युवक उत्पात मचा रहे बंदरों को भगाने के लिए मिल की छत पर गया था। तभी बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। छत से नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना बिथरी चैनपुर के गांव बेनीपुर निवासी प्रदीप कुमार राइस मिल में मजदूरी करता था। गुरुवार को राइस मिल की छत पर बंदर उत्पात मचा रहे थे। प्रदीप बंदरों को भगाने के लिए छत पर गया तो उस पर बंदरों ने हमला कर दिया। वह बंदरों से बचकर भागा। 

भागते समय प्रदीप मिल की छत से नीचे गिर गया। वह गंभीर घायल हो गया। मिल के कर्मचारियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रदीप की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें