फोन छीनने में नाकाम रहे तो चेन लूटकर भागे
पीलीभीत बाइपास पर मॉल के पास स्कूटी सवार तीन लुटेरों ने गैराज मालिक का फोन छीनने की कोशिश की। फोन जमीन पर गिरा तो लुटेरे गैराज मालिक के गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गए। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना कैंट के भरतौल निवासी कुलदीप पटेल ने बताया कि वह आशियाना कॉलोनी में गैराज चलाते हैं। सोमवार रात पौने नौ बजे करीब वह बाइक से फीनिक्स मॉल की ओर जा रहे थे। वह मोबाइल पर बात कर रहे थे तभी स्कूटी सवार तीन लड़कों ने उनका मोबाइल छीन लिया।
मोबाइल रोड पर गिर गया तो तीनों लड़के उनकी पिटाई करने लगे। उनके गले में पड़ी सोने की चेन लूटकर फरार गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुलदीप को अस्पताल पहुंचाया। बारादरी पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।