फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंदरों के आतंक से महिला के हाथ की हड्डी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला ठाकुर द्वारा नखासे वाले बाग में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। मंगलवार को बंदरों के हमले से बचने में छत से महिला गिर गई, जिससे उनके हाथ की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला ठाकुर द्वारा निवासी पुष्पेंद्र सिंह की पत्नी रुचि अपने घर में खाना बनाकर कपड़े सूखने के लिए छत पर जा रही थीे। तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इनसे बचने के लिए जब भागी तो छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्स-रे में उनके हाथ की हड्डी टूटी निकली। मोहल्ला ठाकुर द्वारा निवासी भाजपा नेता दीपक तोमर, दुर्ग पाल सिंह ने नगर पंचायत प्रशासन से बंदर पकड़वाकर जंगल में छोड़ने की मांग की है। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम और ईओ पुष्पेंद्र राठौर ने आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें