फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय की इमारतों में जल्द होंगे दमकल के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि प्रशासन की ओर से मंगाया गया सामान, इंस्टॉल होना बाकी
विज्ञापन


बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में बनी सभी इमारतों में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, इन्हें जल्द पूरा किया जाना है। इसके लिए विवि की ओर से दमकल के उपकरणों की खरीदारी भी पूरी हो चुकी है। इस कार्य के लिए बनाई गई समिति अब जल्द इन उपकरणों को इंस्टाॅल कराएगी।
विश्वविद्यालय परिसर में वर्तमान में करीब 30 इमारतें हैं। इनमें से अधिकांश वर्ष 1986 से 2000 की बीच की बनी हैं। कुछ बाद में भी बनाई गईं। इनमें से ज्यादातर में आग बुझाने के इंतजाम नहीं है। इसका संज्ञान लेते हुए करीब तीन माह पहले राजभवन से सभी इमारतों में अग्निशमन के इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 50 से 60 लाख रुपये से आवश्यक उपकरणों की खरीदारी की गई है। इन उपकरणों को इंस्टॉल कराने के लिए अग्निशमन इंस्टालेशन समिति भी गठित की गई है। पांच सदस्यीय समिति में डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर, चीफ प्रॉक्टर, चीफ वार्डन, उपकुलसचिव, वित्त अधिकारी शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें