फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर में मिला महिला का शव, पति पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। फर्रखपुर मझौआ गांव में महिला का घर के अंदर कमरे में शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में पुलिस ने महिला के पति पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


फरीदपुर क्षेत्र के फर्रखपुर मझौआ गांव निवासी आरिफ की पत्नी ताराबी (40) का घर के कमरे में कुंडे पर शव मिला। पुलिस के अनुसार महिला की करीब 20 वर्ष पहले शादी हुई थी। उसका मायका पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा में है। बताया जा रहा है कि महिला को कोई बच्चे नहीं थे। उसने एक बच्चा गोद ले रखा था। महिला के पति ने अपनी जमीन बेची, जिसमें ताराबी अपनी छोटी बहन का निकाह उस पैसे से कराने की जिद कर रही थी। उसका पति इस बात पर तैयार नहीं था। ग्रामीणों में चर्चा है कि महिला की छोटी बहन के निकाह में खर्च करने को लेकर पति-पत्नी में क्लेश हो रहा था। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि मायकों वालों ने तहरीर दी है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें