नवाबगंज। पड़ोसी के मकान में उतरे करंट से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन बाद में हुए समझौते के बाद परिजनों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया।परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र हाफिजगंज के मुडियाभीकमपुर गांव के कृष्णपाल खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। वह इस समय मोहल्ला इंद्रानगर रिछोला-किफायतुल्ला गांव में रह रहे हैं। उनका 16 वर्षीय बेटा अर्पित बृहस्पतिवार को छत पर लोहे के तार पर कपड़ा डालने गया था। इस तार में पड़ोसी के घर से करंट आ रहा था, जिसकी चपेेट में वह आ गया। इस मामले में उन्होंने कई बार पड़ोसी को अवगत कराया, लेकिन उन्होंने करंट को सही नहीं कराया, जिसके चलते अर्पित की मौत हो गई। संवाद