फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: पति से कहासुनी के बाद महिला ने डीजल डालकर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Sun, 17 Sep 2023 01:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बहेड़ी के गांव सिमरा की रहने वाली 35 वर्षीय शबनम को गंभीर रूप से झुलसी हालत में जिला अस्पताल लाया गया। बताया गया है कि उसने डीजल डालकर खुद को आग लगाई है। 
विज्ञापन
एंबुलेंस में पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार रात गांव सिमरा निवासी महिला ने डीजल डालकर खुद को आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से जल गई। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला की हालत गंभीर बताई गई है।  

विज्ञापन


थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव सिमरा की रहने वाली 35 वर्षीय शबनम को जिला अस्पताल लाया गया। वह गंभीर रूप से झुलसी हुई है। उसकी रिश्तेदार ने बताया कि पति इकबाल से उसकी घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। गुस्से में आकर शबनम ने घर में रखा डीजल अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली। 

ये भी पढ़ें- महिला दरोगा की अर्जी खारिज: दूसरे समुदाय के ड्राइवर से विवाह के लिए किया था आवेदन; ये था पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


जब शबनम चिल्लाई तो परिवार के लोगों ने कमरे में झांककर देखा तो शबनम बेहोश पड़ी थी। कमरे में आग लगी हुई थी। चीख-पुकार मचने पर पड़ोसी जुट गए। पड़ोसियों की मदद से एंबुलेंस से उसे सीएचसी सेंटर भेजा। हालत गंभीर होने पर बरेली जिला अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें