फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की शर्मनाक करतूत: बुजुर्ग से पहले 30.80 लाख रुपये ठगे, जेल से छूटी तो कर दीं हदें पार

Fri, 22 Sep 2023 07:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

गुरुग्राम की महिला ने बुजुर्ग को पहले अपनी बातों में फंसाया, फिर उनसे लाखों रुपये हड़प लिए। इस मामले में आरोपी महिला को जेल हुई। हाल ही में वह जमानत पर छूटी है। इसके बाद उसने फिर से बुजुर्ग को परेशान करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गुरुग्राम की महिला ने बरेली के बुजुर्ग को अपनी बातों में फंसाकर 30.80 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। इस मामले में आरोपी महिला को जेल भेजा गया था। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। जेल से छूटने के बाद महिला ने बुजुर्ग को अश्लील व धमकी भरे मैसेज भेजी। लगी। पीड़ित ने किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


किला इलाके निवासी अनिल रस्तोगी के फोन नंबर पर गुरुग्राम की महिला माधुरी ने कॉल की थी। उन्हें अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसा लिया। इसके बाद उसने अनिल रस्तोगी से अपने और साथियों की फर्म के खाते में 30.80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। 

जमानत मिलने पर छूटी है आरोपी महिला 

रुपये मांगने पर वह बुजुर्ग अनिल को दुष्कर्म के मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देने लगी। कोर्ट के आदेश पर मार्च 2022 में माधुरी के खिलाफ किला थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था। छह महीने बाद हाईकोर्ट से जमानत पर छूटने के बाद महिला वृद्ध को दोबारा परेशान करने लगी। 

विज्ञापन

आरोप है कि माधुरी फिर से अश्लील मैसेज भेजने लगी है। उन्हें धमकी देती है। इससे वह परेशान हैं। अनिल रस्तोगी ने आरोपी महिला के खिलाफ किला थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें