फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से विवाहिता लापता: पति पर गायब करने का आरोप, CCTV फुटेज में दिखा कुछ ऐसा; टेंशन में घरवाले

Sun, 13 Aug 2023 04:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

इज्जतनगर थाना क्षेत्र से महिला एक सप्ताह से लापता है। मायके पक्ष ने पति पर उसे गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच की तो आसपास के सीसीटीवी कैमरों में महिला जाते हुए दिख रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पहले महिला लापता हो गई। मायके पक्ष ने शनिवार को पति पर उसे गायब करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला की तलाश में पुलिस टीम नैनीताल भेजी गई है।

विज्ञापन


आलोकनगर निवासी अभिषेक चौधरी की पत्नी सविता उत्तराखंड के पंतनगर की निवासी हैं। वह काफी समय से अवसादग्रस्त हैं। अभिषेक के मुताबिक एक सप्ताह पहले सविता ससुराल छोड़कर चली गईं। इसकी जानकारी सुबह हुई। अभिषेक ने इज्जतनगर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। 

ये भी पढ़ें- UP: 40 लाख के प्लॉट के लिए बाप ने सुपारी देकर करवाई थी बेटे की हत्या, बोला- मैं न मरवाता तो मुझे मरवा देता वो
विज्ञापन


पुलिस ने जांच की तो आसपास के सीसीटीवी कैमरों में सविता की तस्वीर आई। ससुरालवालों के मुताबिक फुटेज से पता लग रहा है कि सविता कानपुर से हल्द्वानी जाने वाली बस में बैठकर चली गईं। इसके बाद सविता के हल्द्वानी से नैनीताल की बस में बैठने का पता लगा। उसके बाद से सविता का कुछ पता नहीं चल रहा है। 

विज्ञापन

घर पर सुसाइड नोट छोड़कर गई 

जाते समय सविता ससुराल में सुसाइड नोट भी छोड़ गईं, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताते हुए ससुराल वालों को बेकसूर बताया है। इधर, पंतनगर से पहुंचे मायका पक्ष ने अभिषेक के घर पर हंगामा किया। सविता के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर सविता को गायब करने का आरोप लगाया। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: पति ने दुत्कारा... प्रेमी ने भी ठुकराया, आहत युवती ने पुल से नदी में लगाई छलांग

इज्जतनगर पुलिस ने पिता महेश की शिकायत पर पति अभिषेक चौधरी, सास कमलेश चौधरी, ननद रेनू और कल्पना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस छानबीन कर सविता की तलाश कर रही है। शनिवार को इज्जतनगर पुलिस की टीम महिला की तलाश में हल्द्वानी और नैनीताल रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें