फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पति ने दुत्कारा... प्रेमी ने भी ठुकराया, आहत युवती ने पुल से नदी में लगाई छलांग

Sun, 13 Aug 2023 02:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शनिवार शाम को एक युवती नकटिया पुल पर पहुंची और उसने नदी में छलांग लगा दी। ये देख आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। गनीमत रही कि पानी कम होने की वजह से उसकी जान बच गई। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पति के दुत्कारने और प्रेमी के ठुकराने से आहत युवती ने शनिवार शाम नकटिया नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। घटना पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना कैंट पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि पुल से नीचे कूदने से उसके अंदुरुनी चोटें आई हैं।  

विज्ञापन


शनिवार शाम को एक युवती नकटिया पुल पर पहुंची और उसने नदी में छलांग लगा दी। ये देख आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। गनीमत रही कि पानी कम होने की वजह से उसकी जान बच गई, लेकिन हड्डियों में फ्रैक्चर आया है। कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि ठिरिया मंडी रोड टावर वाली गली निवासी राहिला पुत्री शमशाद (25) ने नकटिया नदी के पुल से नीचे छलांग लगा दी। नदी में पानी कम होने से उसकी जान बच गई। 

ये भी पढ़ें- UP: 40 लाख के प्लॉट के लिए बाप ने सुपारी देकर करवाई थी बेटे की हत्या, बोला- मैं न मरवाता तो मुझे मरवा देता वो
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

राहिला की मां रेहाना बानो ने बताया कि बेटी की शादी तीन साल पहले मोहनपुर निवासी टेंपो ड्राइवर शरीफ से हुई थी। शरीफ और उसके परिजन मारपीट करते थे। उन्होंने राहिला को छोड़ दिया तो वह मायके आकर रहने लगी। फिर अपनी इच्छा से वह जगतपुर निवासी ड्राइवर तालिब के साथ चली गई। अब तालिब ने राहिला को यह कहकर घर से भगा दिया कि पहले पति से तलाक लेकर आए। इसी बात से नाराज होकर वह नदी में कूद गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें