फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी मां: महिला ने सड़क किनारे लेटे बुजुर्ग के पास बच्ची को लिटाया, कहा- पानी पीकर आती हूं, फिर वापस न लौटी

Wed, 16 Oct 2024 09:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

UP News Today: मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आसपास के कैमरे चेक किए, जिसमें महिला का चेहरा साफ नजर नहीं आया। दूसरे दिन भी किसी महिला ने बच्ची को लेकर थाने में संपर्क नहीं साधा है।
विज्ञापन
चाइल्डलाइन के कर्मियों की गोद में बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आठ महीने की बच्ची को सड़क किनारे लेटे बुजुर्ग के पास लिटाकर महिला चली गई। बच्ची के बिलखने पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे रोडवेज बस अड्डे के पास पुलिस लाइन जाने वाले रास्ते के मोड़ पर एक बुजुर्ग सड़क किनारे लेटे हुए थे। तभी एक महिला आई और अपनी आठ महीने की बच्ची को लिटाकर बोली कि वह पानी पीकर आ रही है। इसके बाद वह काफी देर तक नहीं लौटी। बच्ची के रोने पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। 

इस बीच इंस्पेक्टर सदर रवींद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चाइल्ड लाइन की टीम के को-ऑर्डिनेटर विनय शर्मा को बुला लिया। टीम ने बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इस बीच पुलिस ने आसपास के कैमरे चेक किए, जिसमें महिला का चेहरा साफ नजर नहीं आया। दूसरे दिन भी किसी महिला ने बच्ची को लेकर थाने में संपर्क नहीं साधा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्ची को राजकीय शिशु गृह भेजा जाएगा।
विज्ञापन

यह बोले अधिकारी
बच्ची को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा। समिति के आदेश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी की निगरानी में बच्ची को शिशु गृह में भेजा जाएगा। -विनय शर्मा, को-ऑर्डिनेटर चाइल्डलाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें