दूसरे पक्ष ने लगाया ये आरोप
दूसरे पक्ष की शबनम किन्नर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उन्होंने एसएसपी बरेली को इलाके को लेकर एक शिकायती पत्र दिया था। इस पर वह अपने साथियों के साथ थाने आई थी, तब पुलिस ने इज्जतनगर थाना क्षेत्र की किन्नर को बुलाया, लेकिन वह नहीं आई। तब रेखा व डल्लो से कहा कि अपनी गुरु लेकर आना। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष के लोग अपना सामान फेंकने लगे। दूसरे पक्ष के लोगों ने बकैनिया रोड पर घेर लिया। दूसरे पक्ष के किन्नरों ने किरन, अलका, तन्नू, अंजली को मारपीट कर घायल कर दिया।