मेरठ जिले के थाना किला परीक्षितगढ़ निवासी महिला दरोगा दूसरे समुदाय के लकड़ी कारोबारी से शादी करना चाहती हैं। इसके लिए दोनों ने मिलकर एसडीएम सदर के यहां आवेदन किया है। वहीं, महिला दरोगा के परिजनों ने एडीजी दफ्तर में पत्र देकर शादी का विरोध जताया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली के सुभाषनगर थाने में तैनात महिला दरोगा दूसरे समुदाय के लकड़ी कारोबारी के साथ विवाह करने जा रही हैं। इसके लिए दोनों ने एसडीएम सदर के यहां आवेदन किया है। एसडीएम के यहां से आपत्ति को लेकर संबंधित विभागों व दोनों पक्षों के लिए नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
मेरठ जिले के थाना किला परीक्षितगढ़ निवासी महिला दरोगा फिलहाल इज्जतनगर के कर्मचारी नगर में रहती हैं। बहेड़ी निवासी लकड़ी कारोबारी बांसमंडी में रहते हैं। दोनों के बीच काफी समय से प्रेमप्रसंग चल रहा था। चौंकाने वाली बात यह सामने आ रही है कि महिला दरोगा और लकड़ी कारोबारी अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
दोनों ने शादी के लिए पिछले महीने एसडीएम सदर के यहां आवेदन किया तो चर्चा होने लगी। दोनों के धर्म अलग होने के कारण सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के बारे में बहस छिड़ गई है। कोई इसे अच्छी पहल तो कोई खराब बता रहा है।
बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़ा सिर्फ कोर्ट मैरिज करेगा, ताकि दोनों अपने मौजूदा धर्म को ही मानते रहें। वह किसी धर्म की विवाह पद्धति से शादी नही करेंगे।
Trending Videos
बहेड़ी के फरहाद को स्वरा ने भी बनाया था जीवनसाथी
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कुछ समय पहले ही बहेड़ी कस्बा निवासी सपा नेता फहाद से शादी की है। इस शादी की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही। अब इसी कस्बे के युवक से महिला दरोगा की शादी को लेकर चर्चा जोरों पर है।
दरोगा के भाई ने एडीजी से लगाई गुहार, बहन का तबादला करा दें
मेरठ से आए महिला दरोगा के परिजनों ने एडीजी दफ्तर में पत्र देकर शादी का विरोध जताया। भाई की ओर से दिए पत्र में कहा गया कि बहन की कुछ समय पहले तक बहेड़ी थाने में तैनाती थी। तब अधेड़ उम्र का एक ड्राइवर उसे थाने से आवास तक लाने और छोड़ने जाता था।
इस दौरान वह उसे अपने समुदाय के धर्मस्थलों पर ले गया और उसका ब्रेनबॉश कर दिया। अब इसी शख्स ने उनकी बहन को फुसलाकर शादी के लिए राजी कर लिया है। उसके कुछ फोटो व वीडियो रख लिए हैं, जिससे उनकी बहन आरोपी के दबाव में है। इन लोगों ने एडीजी से मांग की कि उनकी बहन का ट्रांसफर बिजनौर या शामली जिले में कर दिया जाए ताकि वह उस शख्स के चंगुल से दूर हो जाए।