इससे पूर्व इन कुत्तों ने वहीं के रहने वाले बच्चों शाहनवाज व अंश को बुरी तरह से नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सभी का इस समय अस्पताल में उपचार चल रहा है। इन घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है।
ये भी पढ़ें- UP News: शादी के बाद सामने आया पत्नी का असली रूप, पीड़ित पति ने पुलिस से लगाई गुहार, बताई आपबीती
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही कुत्ते नहीं पकड़े गए तो वह नगर निगम के विरुद्ध जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि दो साल में यह कुत्ते चार बच्चों की जान ले चुके हैं, जबकि 18 से अधिक बच्चों को काटकर जख्मी कर चुके हैं।
चार बच्चों की हो चुकी है मौत
दो महीने पहले खना गौटिया गांव के अयान की कुत्तों के हमले से मौत हो गई थी। फरवरी में बंडिया नई बस्ती निवासी बच्ची परी को कुत्तों ने मार डाला। पिछले साल रोहणी और मोरपाल नाम के बच्चों की कुत्तों के हमले में मौत हो चुकी है।