फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, बेटा-बेटी गंभीर घायल, बाइक पर सवार थे तीनों

Mon, 04 Mar 2024 02:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर नवाबगंज पुलिस चौकी के सामने सोमवार सुबह सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। उसके बेटा-बेटी घायल हो गए। तीनों बाइक पर सवार थे। 
विज्ञापन
घायल भाई-बहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में बरेली-पीलीभीत हाईवे पर पुलिस चौकी के सामने सोमवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में उसके बेटा-बेटी गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी रेशमा (50) अपनी बेटी सना को दवा दिलाने बेटे निसादुद्दीन के साथ बाइक से नवाबगंज के गांव आसपुर रिछोला जा रही थी। नवाबगंज पुलिस चौकी के सामने पीलीभीत डिपो की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। 

हादसे में रेशमा की मौके पर ही मौत हो गई। निसादुद्दीन और सना घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। घायलों को सीएससी में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें