शाही। धान की फसल में पानी लगाने गए पति को खाना देने गई महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। पोस्टमाॅर्टम के बाद सोमवार को महिला की अंत्येष्टि कर दी गई।
मृतका के पति सब्जीपुर खाता गांव के श्यामा चरण ने बताया कि रविवार को वह अपने खेत में धान की फसल में पानी लगा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे 53 वर्षीय पत्नी रामप्यारी खाना पहुंचाने खेत पर आई थी। खाना देकर खेत में लगे पानी को देखने लगी। इतने में सांप ने पत्नी को डस लिया। कुछ ही देर में पत्नी बेहोश होकर गिर गई। सूचना पर रामप्यारी को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। संवाद