फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरकारी भूमि से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ नगर पालिका परिषद और राजस्व टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर पैमाइश के बाद जेसीबी से अवैध कब्जे को हटवा दिया है। इस दौरान महिलाओं ने विरोध जताया, लेकिन पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की टीम की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। साथ ही कब्जा करने वालों दोबारा कब्जा न करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला याकूबपुर निवासी रजनी सिंह का कहना है कि उन्होंने बिथरी-बीजामऊ मार्ग पर एक भूखंड खरीदा है। इसके पास में उनके पड़ोसी ने रास्ते पर कब्जा कर टिनशेड डाल दिया है। उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज कर धमकी दी गई। आरोप है कि उन्होंने सरकारी भूमि पर हुए कब्जे को हटवाने के लिए नगर पालिका परिषद व तहसील प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपा था। इस मामले में नगर पालिका परिषद और राजस्व टीम ने भूमि की पैमाइश करने के बाद आरोपी को कोई निर्माण न करने की हिदायत दी थी, लेकिन इसके बाद भी दोबारा कब्जा कर लिया गया।
इस मामले में शिकायत मिलने के बाद सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने आश्वासन दिया। सोमवार को एसडीएम उदित पवार के आदेश पर राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षक लाला राम, लेखपाल प्रेमपाल, नगर पालिका की टीमों के साथ पहुंचे। प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका प्रशासन की टीम ने कब्जे को हटवा दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार दुष्यंत कुमार ने बताया कि नगर पालिका, राजस्व टीम और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई है। मामले की रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें