फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हीटर पर दूध गर्म करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत, डेढ़ साल का बच्चा झुलसा

Thu, 28 Dec 2023 05:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

महिला हीटर पर दूध गर्म कर रही थी। उसकी गोद में बच्चा था। प्लग निकालते समय उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका बच्चा झुलस गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली कस्बे के मोहल्ला कस्साबान में हीटर पर दूध गर्म करने के दौरान करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। उसका डेढ़ साल का बच्चा झुलस गया। बच्चे का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


सिरौली कस्बा निवासी सैयद अफजाल अली टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी पत्नी भूरी 25 (वर्ष) बृहस्पतिवार को हीटर पर दूध गर्म कर रही थीं। इस दौरान डेढ़ वर्ष का लड़का गोद में था। दूध में उबाल आने के बाद वह प्लग निकाल रही थीं। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं।

School Closed: कड़ाके की ठंड का असर... इस जिले में कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 31 दिसंबर तक बंद
विज्ञापन


झटका लगने से वह जमीन पर जा गिरीं। गोद से छिटककर बच्चा हीटर पर गिर गया। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। तुरंत ही भूरी को उपचार के लिए रामपुर के शाहबाद ले जाया गया। 
विज्ञापन


जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चे को उपचार दिया गया। परिजन भूरी कर शव गांव ले आए। देर शाम उन्हें गांव में ही सुपुर्दे खाक किया गया। भूरी के तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें