फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी के 11 महीने बाद विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

Tue, 12 Dec 2023 10:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

विवाहिता की शादी फरवरी 2023 में हुई थी। उसके पिता के मुताबिक शादी के बाद बेटी ने फोन पर उन्हें बताया था कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। उसके पति के दूसरी महिला से संबंध भी हैं। 
विज्ञापन
विवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के कस्बा बल्लिया निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


थाना सीबीगंज के गांव जौहरपुर निवासी टीकाराम श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने अपनी सबसे छोटी बेटी कविता की शादी फरवरी 2023 में भमोरा थाना क्षेत्र के बल्लिया में की थी। शादी के बाद बेटी ने फोन कर बताया कि पति का किसी और महिला से संबंध है। इसलिए पति, सास, ससुर मेरे विरोध करने पर उसकी पिटाई करते हैं और दहेज कम लाने का ताना मरते हैं। 
 

शव से आंखें निकालने का मामला: महिला के दोबारा पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल के लोग दहेज में मोटरसाइकिल के साथ एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मंगलवार सुबह दामाद ने फोन कर बताया कि कविता कि तबीयत खराब होने से मौत हो गई है। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजन तो कविता का शव जमीन पर पड़ा था और गले पर निशान थे। मायके वालों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें