बुखार से अब तक इन लोगों की हुई मौत
दातागंज क्षेत्र के गांव गलौथी में मलेरिया संक्रमित महिला ज्ञान देवी की 16 अगस्त को बुखार से मौत हो गई थी। इसी गांव में रहने वाले पहलवान की 15 अगस्त को, सुंदर लाल की 18 अगस्त को और ब्रजनंदन की 19 अगस्त को बुखार से मौत हो गई थी।
बिनावर क्षेत्र के गांव भगवानपुर में पांच सितंबर को छात्रा परी, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर में 10 सितंबर को जितेंद्र की बुखार की चपेट में आकर जान चली गई थी। गांव उल्ला नौना में बुखार से दो सितंबर से पांच सितंबर तक चार लोगों की मौत बुखार से हो गई थी। दहगवां निवासी पवन वार्ष्णेय के छह साल के बेटे अथर्व की मौत हुई है। खुनक निवासी मुस्कान भी बुखार से पांच दिन पहले मौत हो गई थी।