नल पर पानी भरने गई युवती को दबोचा
शाही थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह चार बजे घर के बाहर लगे नल पर पानी भरने गई युवती को एक युवक ने दबोचकर छेड़खानी की। पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि बुधवार सुबह चार बजे उनकी पुत्री नल पर पानी भरने गई थी तो गांव का ही युवक उनकी बेटी को दबोच लिया।
उसने शोर किया तो आरोपी भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इधर, शीशगढ़ के एक गांव से किशोरी लापता हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उनकी पुत्री 14 सितंबर को बिना बताए घर से चली गई।