फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मध्य प्रदेश की युवती का धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, फिर शौहर ने दिया तीन तलाक

Tue, 02 Jun 2026 11:32 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र निवासी अमीर हसन मंसूरी पर युवती को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप लगा है। युवती ने आरोप लगाया कि अमीर ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया। बाद में उसे छोड़कर मध्य प्रदेश चला गया। वहां से फोन पर तीन तलाक दे दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र निवासी युवक ने मध्य प्रदेश की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और फिर निकाह कर लिया। इसके बाद युवती को घर छोड़कर वह मध्य प्रदेश चला गया। वहां से फोन कॉल पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। युवती ने शौहर व उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


युवती ने भोजीपुरा थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह को बताया कि वह मध्य प्रदेश की निवासी है। पांच साल पहले भोजीपुरा के गांव घंघोरा घंघोरी निवासी अमीर हसन मंसूरी वहां नौकरी करने गया था। नौकरी के दौरान उसने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद अमीर हसन ने धर्म परिवर्तन कराकर उसे मुस्लिम धर्म में शामिल कराया और उससे निकाह कर लिया। वह उसे अपने गांव ले आया और तब से वह यहीं रह रही है।

दोस्त के उकसाने पर दिया तलाक 
पीड़िता का आरोप है कि कई माह से अमीर हसन घर छोड़कर इसी गांव निवासी अपने दोस्त आतिक के साथ मध्य प्रदेश चला गया है। वहां आतिक के उकसाने पर अमीर हसन ने मध्य प्रदेश से फोन कॉल पर उसे तीन तलाक दे दिया। उसका कहना है कि जब तक वह घर छोड़कर नहीं जाएगी, तब वह घर नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी शादी और घर बेचने की कोशिश
महिला ने आरोप लगाया कि आतिक उसके पति की दूसरी शादी करवाने की पैरवी कर रहा है। अमीर हसन ने उसे खर्च भेजना भी बंद कर दिया है और मकान बेचने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी अमीर हसन मंसूरी व उसके दोस्त आतिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें