फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बच्चा चोरी मामला: नर्स सीता और उसके साथियों की जब्त होगी संपत्ति, अल्ट्रासाउंड सेंटर भी जांच की जद में

Tue, 02 Jun 2026 11:15 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बच्चा चोरी मामले में नर्स सीता और उसके साथियों की संपत्ति जब्त की जाएगी। एसएसपी ने सभी आरोपियों पर गैंगस्टर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को जेल भेजा है, जिनमें नर्स सीता भी शामिल है। 
विज्ञापन
आरोपी नर्स सीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चा चोरी मामले में बरेली की नर्स सीता और उसके साथियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी है। एसएसपी ने सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द मजबूत चार्जशीट लगाने और गैंगस्टर की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद प्रशासन की मदद से संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई होगी। बरेली पुलिस की टीम जांच के लिए दूसरे संबंधित जिलों में भी जाएगी।

विज्ञापन


जिले के एक नामी मेडिकल कॉलेज की नर्स सीता, लखीमपुर खीरी जिले के निवासी उत्तम वाजपेयी, खीरी का ही केशवराम उर्फ मंजेश, सीतापुर में हाईवे पर विशाखा अस्पताल का मालिक डॉ. संजय कुमार विश्वास, शाहजहांपुर निवासी मेडिकल कॉलेज कर्मी योगेश कन्नौजिया व जलालाबाद निवासी वेल्डर पवन सिंह चंदेल को अब तक बच्चा चोरी के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की जांच में गिरोह के तार कई निजी अस्पतालों व आईवीएफ सेंटरों से जुड़ते दिख रहे हैं।

संबंधित खबरChild Trafficking: बरेली की नर्स कई जिलों में चला रही थी बच्चा चोरी का नेटवर्क, आरोपियों ने उगले कई राज
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड केंद्र भी जांच के दायरे में 
सूत्र बताते हैं कि गर्भपात कराने वाले चर्चित सेंटरों व अल्ट्रासाउंड केंद्रों से बिन ब्याही मां, ज्यादा बच्चों का खर्च उठाने में अक्षम गरीब परिवारों व जरूरतमंद महिलाओं के जरिये ये धंधा फल-फूल रहा है। ऐसे ही कई सेंटर अब पुलिस की जांच के दायरे में आ गए हैं। बच्चा चोरी गिरोह पर हो रही कार्रवाई की समीक्षा करने के बाद सोमवार को एसएसपी ने आगे भी कार्रवाई जारी रहने का संकेत दिया।

विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि प्रकाश में आए सभी आरोपी बच्चा चोरी का काम संगठित अपराध की तरह कर रहे थे, इसलिए मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। अवैध तरीके से बनाई आरोपियों की संपत्ति को जब्त या जमींदोज किया जाएगा। जरूरत पर सीतापुर और लखीमपुर या अन्य जिलों में बरेली पुलिस की टीम जाएगी। 

यह है मामला
24 मई को दोपहर में मनौना के श्याम मंदिर से सफाईकर्मी रमन के डेढ़ साल के बेटे ऋषभ का बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया था। आंवला पुलिस ने 27 मई को शाहजहांपुर निवासी मेडिकल कॉलेज कर्मी योगेश कन्नौजिया व जलालाबाद में वेल्डर पवन सिंह चंदेल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर बच्चे को छुड़ा लिया था। इसके बाद नर्स सीता समेत अन्य आरोपी पकड़ गए। अब तक छह आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें