आरोप है कि शबाना का पति उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में थी। बताया है कि शबाना शबाना कैंसर की मरीज थी। लेकिन इलाज से वह काफी हद तक ठीक हो गई थी। करीब दो महीने पहले उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। सौतन के घर में आने से पति का रुख बदल गया और शबाना प्रताड़ना की शिकार हो गई। पुलिस को घटनास्थल मिले सुसाइड नोट में उसने पति और ससुराल वालों पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर हत्याकांड की कहानी: बेटा छीन पत्नी को घर से भगाया, फिर चार बच्चों का कत्ल कर फंदे से लटका पति
पति की दूसरी शादी के बाद शबाना अपने मायके बानखाना में रहने लगी थी। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी और बेहद परेशान दिख रही थी। बुधवार को उसने अपने घर में कुंडे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। जब परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा, तो अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।