बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक महिला ने कूलर खराब होने पर गूगल से कंपनी का ग्राहक सेवा नंबर खोजा और मिला दिया। जिस नंबर पर कॉल लगाई तो वह साइबर ठगों का ठगा। ठगों ने झांसा देकर खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव चनेहटा की मानसी पाठक ने पुलिस को बताया कि उनका कूलर खराब हो गया था। इसकी शिकायत करने के लिए संबंधित कंपनी का ग्राहक सेवा नंबर गूगल पर खोजा। इस नंबर पर कॉल की तो उधर से युवक ने कहा कि वह लोग उन्हें रुपये लौटा दे रहे हैं।
जैसे ही रुपये देखने के लिए मानसी ने यूपीआई वालेट खोला तो पता लगा कि उनके खाते से 99,468 रुपये कट गए थे। मैसेज आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। कैंट थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से खाते की जानकारी निकाल रही है।