लोगों से घटना की जानकारी करते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
सात साल पहले हुई थी शादी
श्वेता की शादी करीब सात साल पहले अमित के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि परिवार से नहीं बनी तो अमित पत्नी को लेकर शिवपुरम मोहल्ले में किराये पर रहने लगा। दोनों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। बुधवार रात भी झगड़ा हुआ। इसी दौरान अमित ने पत्नी श्वेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतका के मायका पक्ष को घटना की सूचना दी गई है। घटना के बाद से मासूम बच्चा सहमा हुआ है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबर से संबंधित वीडियो