फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: स्कूल मालिक के बेटे को दुष्कर्म में फंसाने की धमकी, 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी, महिला पर रिपोर्ट

Fri, 05 Sep 2025 12:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

स्कूल मालिक के बेटे ने महिला पर रंगदारी मांगने व धमकाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं महिला ने भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जीआरएम स्कूल के मालिक रामपुर गार्डन निवासी राजेश अग्रवाल के बेटे त्रिजित अग्रवाल ने कोतवाली में एक महिला के खिलाफ रंगदारी मांगने व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि महिला उनके आवास के बाहर रोज चक्कर लगाती है और उनको दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख रुपये रंगदारी मांग रही है।

विज्ञापन


त्रिजित ने कोतवाल अमित पांडेय को बताया कि महिला दो माह से उनके आवास के बाहर आकर खड़ी हो जाती है। वह उन्हें देखकर गाली-गलौज करती है। उनके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देती है। अक्सर उनके आवास का वीडियो बनाती है। 15 अगस्त की शाम उसने एक महिला के साथ बदसलूकी की। दोबारा 17 अगस्त को सुरक्षा गार्ड के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। 

यह भी पढ़ें- जीआरपी गोलीकांड: 'एक गोली दो हिस्सों में बंटी, एक सिपाही को लगा... दूसरे से इंस्पेक्टर घायल'; सीओ का अजब तर्क
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि महिला ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी। उन्होंने विरोध किया तो वह दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दे रही है। महिला ने कई बार उनकी झूठी शिकायत भी की है। कोतवाली प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। सुनने में आया है कि महिला पहले भी इस तरह के आरोप अन्य लोगों पर लगा चुकी है।

विज्ञापन

महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
जिस महिला पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, वह दो साल से राजेश अग्रवाल के परिवार के संपर्क में है। महिला ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि वह त्रिजित अग्रवाल के साथ ही राजेश अग्रवाल को भी जानती है। उनसे करीबी संपर्क का दावा करते हुए कहा कि रामपुर गार्डन स्थित उनके आवास के साथ ही डोहरा रोड स्थित उनके फार्म हाउस पर भी कई बार उसका आना-जाना हुआ है। आरोप लगाया कि उसके ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है, जांच में हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें