फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीन के विवाद में कोर्ट से निकलते ही महिला पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जमीन के विवाद में एक महिला ने अपने चार अज्ञात साथियों संग मिलकर विपक्षी महिला पर हमला कर दिया। कोतवाली में हमला करने वाली महिला और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर की हैप्पी होम कॉलोनी निवासी शबीना बानो ने कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उनकी जमीन रुकमपुर गांव में है। जमीन को लेकर उनका रहपुरा निवासी हिना से तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। 19 फरवरी को शबीना न्यायालय से तारीख लेकर बाहर निकलीं। तभी हिना और उसके चार साथियों ने उन पर हमला कर दिया।
हमले में शबीना घायल हो गईं। शबीना का आरोप है कि हिना पहले भी कई बार धमकी दिलवा चुकी है। वह उनके बेटे की हत्या कराने की धमकी देती है। हिना उनकी जमीन पर भूमाफिया से कब्जा कराना चाहती है। कोतवाल ने बताया कि हिना और उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें