फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डिवाइडर से बाइक टकराने से महिला की मौत, ट्रक की टक्कर से बच्चे की गई जान

Thu, 10 Oct 2024 02:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के मिनी बाईपास पर ट्रक की चपेट में बाइक आने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। दूसरा घटना में एक महिला की जान चली गई। 
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला और बच्चे की मौत हो गई। शाहजहांपुर जिले के बंडा के गांव टिकरी निवासी रवि सिंह अपनी मां सुमन देवी के साथ बाइक से फरीदाबाद से अपने गांव लौट रहे थे। गुरुवार सुबह सवा छह बजे तिरंगा होटल बाईपास के पास डिवाइडर से बाइक टकरा गई, जिससे सुमन की मौत हो गई। रवि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


दूसरा हादसा सुबह नौ बजे मिनी बाईपास पर हुआ। यहां ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे सैदपुर हाकिंस निवासी इसरार के आठ साल के पुत्र की मौत हो गई। बाइक सवार घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। चालक के बारे में पता लगा रही है। यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें