बरेली में लापरवाह और अनुशासनहीनता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जारी है। एसएसपी ने बुुधवार को एक और सिपाही को निलंबित कर दिया। वह नशे की हालत में आदेश कक्ष में घुस गया था।
बरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रिंकू कुमार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। सिपाही रिंकू कुमार काफी चर्चित रहा है। वह पहले भी कई बार निलंबित हो चुका है। साथी से मारपीट मामले में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को वह नशे की हालत में आरआई हरमीत सिंह के पास पहुंच गया जो लाइन के आदेश कक्ष में बैठे थे।
विज्ञापन
रिंकू की दाढ़ी बढ़ी हुई थी और कपड़े अस्त व्यस्त थे। आरआई ने उसे बाहर जाने को कहा तो वह उनसे उलझने लगा। तब आरआई ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल परीक्षण कराने पर अल्कोहल की पुष्टि हुई। आरआई की जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने कार्रवाई कर दी। रिंकू का एक साथी ऐसी ही हरकतों की वजह से बर्खास्त हो चुका है।