फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दोस्ती कर युवक से बनाए संबंध, फिर वसूले 15 लाख रुपये, बरेली में हनीट्रैप करने वाली महिला गिरफ्तार

Sat, 14 Feb 2026 07:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पति से अलगाव हुआ तो एक महिला ने हनीट्रैप को कमाई का जरिया बना लिया। उसने एक युवक को प्रेमजाल में फंसाकर उससे संबंध बनाए। फिर ब्लैकमेल कर उससे 15 लाख रुपये वसूल लिए। महिला ने उससे 12 लाख रुपये और मांगे तो पीड़ित युवक ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक महिला ने हनीट्रैप में फंसाकर युवक से नजदीकी बढ़ाई। उसने युवक के साथ संबंध बनाए और फिर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख रुपये वसूल लिए। बाद में मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 12 लाख रुपये और मांगे। पीड़ित युवक ने प्रेमनगर थाना पुलिस से महिला और गिरोह के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

पीड़ित ने पूजा समेत तीन पर दर्ज कराई थी रिपोर्ट 
प्रेमनगर के इंद्रानगर निवासी युवक ने बताया कि इज्जतनगर के वीरसावरकर नगर निवासी पूजा शर्मा ने हनीट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर उससे 15 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद पूजा 12 लाख रुपये की डिमांड करने लगी। मनीष की शिकायत पर पूजा समेत तीन लोगों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पूजा को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला के साथियों की तलाश की जा रही है। पूजा के पास से मोबाइल बरामद हुआ है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: मैट्रिमोनियल साइट पर हुई दोस्ती, फिर युवती ने सपने दिखाकर युवक से ठग लिए 13 लाख रुपये

 
विज्ञापन

पति से अलगाव हुआ तो लोगों को करने लगी हनीट्रैप
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पूजा ने बताया कि उसका पति से अलगाव हो गया है। वह दो छोटी बच्चियों के साथ अलग रह रही है। आय का कोई साधन नहीं है। इसी बीच युवक से उसकी मुलाकात हो गई। जब मनीष से उसने नजदीकी बढ़ाई तो खर्चा मिलने लगा। कई जगह बाहर घूमने भी गई। मौज मस्ती करने के बाद पूजा ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर उससे दस लाख रुपये ले लिए। दस लाख रुपये लेने के लिए पूजा ने मनीष के खिलाफ फर्जी शिकायत भी की थी। जब लाखों रुपये मिले तो पूजा को लालच आ गया। इसके बाद पूजा ने बारह लाख रुपये की डिमांड रख दी। इसके बाद मनीष ने मामला दर्ज करा दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें