फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पहले मायके गई पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गुद्दड़ चौक चाहबाई में मायके में रह रही विवाहिता की उसके पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पति के कोई कामधंधा न करने को लेकर विवाहिता का उससे झगड़ा रहता था। तीन दिन पहले कहासुनी होने के बाद विवाहिता अपनी नौ माह की बेटी को लेकर मायके आ गई थी। घटना के बाद से आरोपी पति अपने माता-पिता के साथ फरार है। पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बानखाना बर्फ खाने के पास गुद्दड़ चौक चाहबाई में रहने वाली दुर्गा कश्यप ने बताया कि उनकी बेटी 20 वर्षीय निशि कश्यप का विवाह दो फरवरी, 2021 को बानखाना चौराहे पर रहने वाले विकास सक्सेना से हुआ था। शादी से पहले विकास एंबुलेंस चलाता था। बाद में उसने एंबुलेंस चलाना बंद कर दिया और मजदूरी करने लगा। मजदूरी भी कुछ दिन ही की, फिर काम पर जाना बंद कर दिया। विकास के कोई कामधंधा न करने पर निशि का उससे अक्सर झगड़ा होने लगा।
तीन दिन पहले विकास से झगड़ा होने के बाद निशि अपनी नौ माह की बेटी नित्या को लेकर अपने मायके आ गई। तब से वहीं थी। बृहस्पतिवार सुबह विकास का बानखाना में ही रहने वाला दोस्त शिवम उर्फ कमांडो निशि के मायके पहुंचा और निशि से बाहर आने को कहा। निशि ने बाहर आने से मना कर दिया तो कमांडो वहां से चला गया। पूर्वाह्न करीब 11 बजे निशि अपनी बेटी को दूध लाने के लिए घर से निकली तो गली का फाटक पार करते ही विकास ने उसे पकड़ लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगा।
विज्ञापन

घर की ओर भागी पर कुछ दूर जाकर गिर गई निशि
खून से लथपथ होने के बाद विकास ने निशि को नाली में फेंक दिया और भाग गया। इसके बाद निशि किसी तरह उठी और घर की ओर भागी, लेकिन कुछ कदम आगे जाकर गिर गई। मोहल्ले वालों की सूचना पर मां दुर्गा, भाई अनिकेत और दक्ष ने निशि को उठाया। उसके हाथ और सीने पर चाकू के कई वार थे। घरवाले तत्काल निशि को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दो दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी
निशि के मायके जाने के बाद दो दिन पहले विकास ने वहां जाकर उससे गालीगलौज की थी। कहा, ‘जब तू काम करेगी तभी मैं काम पर जाऊंगा।’ इसके बाद विकास उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। निशि की मां दुर्गा ने बताया कि विकास खुद कोई कामधंधा करने के बजाय निशि से घर का खर्च चलाने को कहता था। निशि जब यह कहकर विरोध करती थी कि परिवार पालने की जिम्मेदारी पति की होती है तो विकास झगड़ा करता था।
एसपी सिटी ने की जांच-पड़ताल
घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी रविंद्र कुमार, सीओ प्रथम श्वेता यादव और इंस्पेक्टर प्रेमनगर जसवीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार और मोहल्ले के लोगों से घटना की जानकारी ली। घटनास्थल का भी मुआयना किया। पुलिस विकास के घर पहुंची तो विकास, उसके पिता राजू और मां सरोज घायब मिले। विकास का भाई आकाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने विकास के दोस्त कमांडो को भी तलाश किया, लेकिन वह भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें