फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर एक्सपायर कोल्ड कॉफी बेचने वाली शॉप का लाइसेंस रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एयरपोर्ट पर यात्रियों को एक्सपायरी सामान बेचने वाले दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर दो दिन में दुकान हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बरेली से दिल्ली जा रहे एक यात्री ने 15 मई को एयरपोर्ट की दुकान पर एक्सपायरी डेट की कोल्ड कॉफी बेचने का आरोप लगाया था जिसकी प्रमाण सहित शिकायत भी की गई थी। इस शिकायत पर एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर सुधीर कुमार ने दुकान सील करा दी थी। इसके बाद जांच की गई तो पाया गया कि दुकान संचालक कई और भी एक्सपायरी डेट का सामान बेच रहा था। इसके बाद जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। अब दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दो दिन के अंदर उसे हटाने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें