फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से परेशान नेशनल शूटर: पहले कराया तीन तलाक का मुकदमा, अब फैसले के बदले मांग रही 27 लाख रुपये

Wed, 15 May 2024 01:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर निवासी नेशनल शूटर ने 2022 में प्रेम विवाह किया था। बाद में दोनों के रिश्ते में खटास पैदा हो गई। पत्नी ने तीन तलाक का मुकदमा दर्ज करा दिया। अब नेशनल शूटर ने उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर निवासी नेशनल शूटर ने पत्नी पर प्रताड़ित करने और जेवर हड़पने का आरोप लगाकर आईजी से शिकायत की है। आरोप है कि तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराने के बाद अब फैसले के बदले पत्नी 27 लाख रुपये मांग रही है।

विज्ञापन


नेशनल शूटर के पिता दरोगा रह चुके हैं। उसने बताया कि फेसबुक पर शहर की ही एक युवती से दोस्ती हो गई थी। चार साल की दोस्ती के बाद 2022 में दोनों की शादी हो गई। शादी के कुछ दिन बाद शूटर ने कुछ ऐसा देखा जो उसे गलत लगा। 

पत्नी के परिजनों से शिकायत की तो पत्नी जेवर अपने मायके में रख आई। सहेली की शादी में जाने की बात कहकर उनकी मां से भी उनके जेवर मांग ले गई। इसके बाद पत्नी घर नहीं आई और मायके से नौकरी पर जाने लगी। 
विज्ञापन


फिर कोतवाली में तीन तलाक देने का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद पंचायत हुई तो एक और मारपीट का मुकदमा पत्नी ने करा दिया। अब वह 27 लाख रुपये मांग रही है। नेशनल शूटर की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें