फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवे किनारे भूमि पर मिले संरक्षित पशुओं के अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हाफिजगंज। हाईवे किनारे बंजर पड़ी भूमि पर संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले। इससे हड़कंप मच गया। विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने गोवंश की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गड्ढों में संरक्षित पशुओं के अवशेषों को दफनवा दिया है। कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख व गो रक्षा ब्रज प्रांत के कमल किशोर शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि हाफिजगंज क्षेत्र में बरेली-पीलीभीत हाईवे पर सिथरा गांव के पेट्रोल पंप के निकट बंजर भूमि पर संरक्षित पशुओं के अवशेष पड़े हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह को जांच के निर्देश दिए। मौके स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने कहा कि गांव में ग्रामीणों के मृतक संरक्षित पशुओं के अवशेष प्रतीत होते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान विहिप के कार्यकर्ताओं ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद संरक्षित पशुओं के अवशेष को वहीं पर गड्ढा खोदकर दफनवा दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें