बरेली के इज्जतनगर निवासी नेशनल शूटर ने 2022 में प्रेम विवाह किया था। बाद में दोनों के रिश्ते में खटास पैदा हो गई। पत्नी ने तीन तलाक का मुकदमा दर्ज करा दिया। अब नेशनल शूटर ने उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बरेली के इज्जतनगर निवासी नेशनल शूटर ने पत्नी पर प्रताड़ित करने और जेवर हड़पने का आरोप लगाकर आईजी से शिकायत की है। आरोप है कि तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराने के बाद अब फैसले के बदले पत्नी 27 लाख रुपये मांग रही है।
विज्ञापन
नेशनल शूटर के पिता दरोगा रह चुके हैं। उसने बताया कि फेसबुक पर शहर की ही एक युवती से दोस्ती हो गई थी। चार साल की दोस्ती के बाद 2022 में दोनों की शादी हो गई। शादी के कुछ दिन बाद शूटर ने कुछ ऐसा देखा जो उसे गलत लगा।
पत्नी के परिजनों से शिकायत की तो पत्नी जेवर अपने मायके में रख आई। सहेली की शादी में जाने की बात कहकर उनकी मां से भी उनके जेवर मांग ले गई। इसके बाद पत्नी घर नहीं आई और मायके से नौकरी पर जाने लगी।
विज्ञापन
फिर कोतवाली में तीन तलाक देने का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद पंचायत हुई तो एक और मारपीट का मुकदमा पत्नी ने करा दिया। अब वह 27 लाख रुपये मांग रही है। नेशनल शूटर की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।