फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात में पत्नी ने पी शराब, पति ने टोका तो दे दी जान, कमरे से बरामद हुई बोतल

Sat, 04 Nov 2023 01:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पति से झगड़े के बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। पति ने बताया कि रात में पत्नी ने चोरी छिपे शराब पी थी। उसने टोका तो झगड़ा करने लगी। रात में किसी वक्त पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति के शराब पीने से परेशान महिलाओं के किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन बरेली में अलग तरह का मामला सामने आया है। किला थाना क्षेत्र में पत्नी के शराब पीने के बाद घर में झगड़ा हो गया। पति से कहासुनी के बाद महिला ने शुक्रवार रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके से शराब की बोतल भी बरामद की है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


किला क्षेत्र के गुलाबनगर चौधरी मोहल्ला निवासी गोपाल कश्यप ने बताया कि उनकी शादी अलीगंज के गैनी निवासी राधा से हुई थी। उनका एक बेटा और बेटी भी है। 11 साल की बीमार बेटी का दिल्ली में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पत्नी कभी कभार शराब पी लेती थी। 

ये भी पढ़ें- UP: किशोरी की मौत को लेकर संपूर्णानगर में बवाल, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, दुकानों में तोड़फोड़...आगजनी
विज्ञापन


दुपट्टे का फंदा लगाकर दी जान 
शुक्रवार रात भी राधा ने पति से चोरी छिपे शराब पी ली। पत्नी के नशे में होने का अहसास होते ही पति ने विरोध किया। इसी बात पर झगड़ा हो गया। गुस्से में महिला कमरे में चली गई, जबकि वह दोनों बच्चों के साथ बाहर वाले कमरे में सो गए। देर रात महिला ने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के सहारे आत्महत्या कर ली।

शनिवार सुबह बेटी जब मां को बुलाने कमरे में गई तो उसकी चीख निकल गई। जानकारी पर गोपाल ने फौरन पुलिस को सूचना देकर शव को नीचे उतार लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 
विज्ञापन

महिला के मायके वाले पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचे थे। इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला कभी कभार शराब पी लेती थी। शराब की एक बोतल बरामद हुई है, जिसमें आधी शराब थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें