तपेश्वरनाथ मंदिर मार्ग के लिए फिर पड़े टेंडर
नाथ कॉरिडोर के 11 मार्गों के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। दो मार्गों पर काम शुरू हो गया है। आठ मार्गोंं के टेंडरों का परीक्षण चल रहा है। टेंडर फाइनल होते ही निर्माण शुरू होगा। तपेश्वरनाथ मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण का टेंडर 20 फरवरी को खुलेगा। नाथ कॉरिडोर के कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री आ सकते हैं। इसलिए रफ्तार के साथ काम कराने की तैयारी है।
सुभाषनगर पुलिया से तपेश्वरनाथ मंदिर तक 1.29 किलोमीटर लंबे मार्ग का छह करोड़ की लागत से चौड़ीकरण होना है। पहली बार में इसके लिए सिर्फ एक टेंडर आया था। इसलिए दोबारा टेंडर निकाले गए। अधीक्षण अभियंता अभिनेश कुमार ने बताया कि अब 20 फरवरी को फिर से टेंडर खुलेंगे।