श्यामगंज बवाल पर ये कहा
बरेली के श्यामगंज में हुए बवाल पर तौकीर रजा ने कहा कि विरोध दर्ज कराने के बाद जब हमारे लोग वापस लौट रहे थे, तो उन पर हमला किया गया। इसकी जांच बहुत जरूरी है कि किन लोगों ने हमला किया, किसने कराया। हमला कराने वाले लोग दंगा कराने की फिराक में थे।
मौलाना ने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इसके पीछे जो भी संगठन हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। मौलाना ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखाई, नहीं तो ये लोग दंगा करा देते। मुझे पूरा यकीन है कि पुलिस-प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच करेगा। मेरी मांग है कि जिन पत्थरबाजों ने हमला किया, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए।