सर्द हवा से कांपे लोग
कोहरे के कारण मंगलवार और बुधवार सुबह दृश्यता 50 से 200 मीटर तक रही। बृहस्तपिवार को भी यही हाल है। इससे पहले बुधवार को कोहरा और बादलों के बीच सूर्यदेव कुछ देर के लिए चमके, लेकिन सर्द हवा के कारण कंपकंपी बरकरार रही। इस दौरान ठंड से बचाव के लिए दिन में भी लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए।
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले दो-तीन दिन तक शीतलहर का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, इस दौरान कुछ समय के लिए धूप भी खिल सकती है, लेकिन कंपकंपी से राहत मिलने की फिलहाल उम्मीद नहीं है।