सांस के मरीज रखें सेहत का ख्याल
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक गलन बढ़ने और कोहरा घना हाेने से सांस के रोगियों को परेशानी होती है। साथ ही, जरा सी अनदेखी बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी भारी पड़ सकती है। इसलिए बेहद सावधानी बरतें। गर्म कपड़े पहने रहें। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं, पर ज्यादा कपड़े न पहनाएं। इससे अन्य समस्याएं होने की आशंका रहती है। गुनगुना पानी पिएं। सुबह-शाम घर से न निकलें।