लखनऊ तक चलाई जाएगी कुंभ एक्सप्रेस
ब्लॉक के दौरान 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस को 22 और 23 दिसंबर को देहरादून के स्थान पर लखनऊ तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन लखनऊ से देहरादून के बीच दो दिन निरस्त रहेगी। 23 और 24 दिसंबर को 12370 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस देहरादून के स्थान पर लखनऊ से चलाई जाएगी। यह ट्रेन दो दिन देहरादून से लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी।
मार्ग बदल कर चलाई जाएंगी चार ट्रेनें
22 और 23 दिसंबर को 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग गोरखपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली होते हुए चलाया जाएगा। 22 दिसंबर को 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस को बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का लखनऊ और हरदोई में ठहराव नहीं होगा। 21 से 23 दिसंबर तक 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर और 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को 22 व 23 दिसंबर को शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा। इन दिनों यह ट्रेनें लखनऊ नहीं जाएंगी।